Album Name :
श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वाधान में निबन्ध लेखन
Description : आज हमारे विद्यालय कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल में दिनांक 08.11.2025 को श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के तत्वाधान में निबन्ध लेखन, कृष्ण-अर्जुन संवाद एवं गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अतिथि के रूप में गीता वैदिक न्यास के श्री अनिल गुप्ता जी (सीएसजेएम यूनिवर्सिटी, टैलेन्ट डेवलपमेन्ट इंचार्ज), रोटेरियन डॉ० यू० सी० सिन्हा जी, श्री अवधेश पाल जी एवं श्री राकेश शंकर त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सहगल जी ने तुलसी वृंद भेंट कर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गीता श्लोकों का मनमोहक वाचन किया तथा कृष्ण–अर्जुन संवाद के माध्यम से गीता के उपदेशों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर सभी का हृदय जीत लिया।
सभी सफल प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को गीता पुस्तक भेंट की गई।
यह आयोजन विद्यार्थियों में गीता के आदर्शों, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व गुणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सार्थक एवं प्रेरणादायक प्रयास रहा।